परवाह
हाँ सही कहती हो तुम कि मतलबी हूँ मैं | जो तुम्हारी खुशियां को अपने तरीके से ओढ़ता था || और कोई पूछता था परवाह के पांच नाम , तो परिवार के चार सदस्य के साथ पांचवा तुमको जोड़ता था || हो सके तो माफ़ कर देना क्यूंकि गलतियाँ तो बहुत की होंगी मैंने , लेकिन मैं कोई तुम्हारा गुन्हेगार तो नहीं | सुनो ना, परवाह करता हूँ तुम्हारी लेकिन में कोई तुम्हारा पहरेदार तो नहीं | और हाँ , परवाह तो आगे भी करता रहूँगा तुम्हारी , लेकिन अब वो पहले वाला प्यार नहीं || - GG