Posts

Showing posts from July, 2020

मेरा सुकून

Image
खुशियां तो हमने बहुत बाटीं है आपसे, चलो आज अपने ' सुकून ' का मतलब समझाते हैं || जब रात को छत पर जाते ही वो अक्सर अधूरा दिखने वाला चाँद, पूरा नज़र आ जाए , दूधिया सा सफ़ेद, इतना खूबसूरत कि आपको अपनी आँखों के होने की खुशनसीबी का एहसास होने लगे , वो सुकून है || जब मीलों दूर बैठे उन गिने चुने ४-५ लोगों की खैरियत का अंदाजा ,  संचार सेवा  आपके कान के पर्दों को  कराने  लगे, वो सुकून है || जब वो दोनों हाथों की उंगलियां जो आपस में साथ चलने को राज़ी नहीं | कोशिशों बाद आपस में इस कदर घुल मिल जाएँ कि उनकी चाल से संगीत निकलने लगे , वो सुकून है || जब चलते राहगीर की कुछ मदद करने पर, बिना मांगे तरक्की की दुआ मिलने लगे, वो सुकून है || जब किसी तस्वीर को एक कागज़ से दूसरे कागज़ पर उतारने की कोशिश में, उस तस्वीर से बेइन्तिहाँ  प्यार होने लगे, वो सुकून है || जब खाली सड़क और सर्द मौसम का मिज़ाज़ , एक साथ इस कदर दस्तक दे , कि तीखे मोड़ से बेफिक्र आँखें खुद को मूँद, खुदा का शुक्रिया अदा करने लगे, वो सुकून है || जब कोई शब्दों का जादूगर, अपना करतब दिखा रहा हो, और ये जादू का शौक़ीन, उस जाद...