अगस्त का वो पहला वाला इतवार

अगस्त का वो पहला वाला इतवार
मानो दोस्ती का हो जैसे त्यौहार
कुछ दिखावे के शौक़ीन थे 
तो कुछ सच में मर मिटने को तय्यार ||

साथ छूटा, पर दोस्ती नहीं
किस्से अपने भी थे बहुत यादगार
किसी से प्यार के नाम पर दोस्ती हुई - 2
तो किसी से दोस्ती के नाम पर प्यार ||

सफर के इस मुकाम पर आने के बाद लगा 
सफर का हर राहगीर ही तो है अपना यार - 2
क्यूंकि उतना अब मायने नहीं रखता अब वो 
अगस्त का वो पहला वाला इतवार ||

Happy friendship day !!



Comments

Post a Comment

Thanks for reading it !

Popular

A month to remember !!

How privileged I am..

16 मजदूर