तू जानवर या मैं जानवर
( जब वो हथिनी आखिरी पलों में नदी में खड़ी थी तो शायद ऐसा कुछ सोच रही होगी ).....
क्या करेगा ये जानकर |
कि तू जानवर या मैं जानवर ||
तेरी तरह था जीवन मेरा , कर रही थी अपना गुजर बसर |
हुआ धमाका अंदर एक, सारे सपने गए बिखर ||
बचपन में जो पीठ पसंद थी, सवारी की थी इधर उधर |
उसी पीठ में खंजर घोंपा और फिर जला दिया उसी पहर ||
मनोरंजन ही चाहिए था या थे तुम दांतों के सौदागर |
कोई और तरीका ढून्ढ लेते, खड़े तो थे सर झुकाकर ||
वही खड़े हो या भाग चुके हो, अपना काला मुँह छुपाकर |
आत्मा भी ना रोई होगी, बारूद वाला फल खिलाकर ||
नवजात शिशु था कोख में मेरी, ये जानोगे तुम कल जाकर |
" दम घुटा रहा होगा, सांस नहीं आ रही होगी ", तड़प रही हूँ यही सोचकर ||
न कुछ बिगड़ा है तेरा और ना कोई कुछ बिगाड़ेगा |
खुश हो जा और मौज मना तू, यही जानकर, यही मानकर ||
जिस नदी में खड़ी रही मैं, आखिरी सांस तक सूंड डुबाकर |
उसी नदी मैं डूब मरो तुम, सुन इंसानी रूप जानवर ||
अब तू ही मुझको ये बतला तो |
कि तू जानवर या मैं जानवर ||
- G G
Based on incident involving attack on an elephant in Kerela on 27-05-2020.
(Photo credits to some great painter - taken from internet)
(PS - काला मुँह का मतलब शारीरिक रंग से नहीं है )

This is so real ! How we take every other life for granted , it's we all must look inside and introspect. The world needs kindness, today more than ever before...! Thanks GG , it's people like you , who push the change even if just a little bit. Keep writing.....even if one person changes his actions for even a small time. You have done the needful. :)
ReplyDeleteThanks for liking it and looking the world the way where everyone is busy collecting the materialistic things just for the ownership... i hope things will fall in place when everyone will feel privileged some day..
ReplyDelete